Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IIM रांची में डिजिटल मार्केटिंग व AI सर्टिफिकेशन कोर्स, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची में डिजिटल मार्केटिंग विद एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्टिफिकेशन प्रोग्राम अप्रैल में शुरू होने वाला है. इस सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची में डिजिटल मार्केटिंग विद एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्टिफिकेशन प्रोग्राम अप्रैल में शुरू होने वाला है. इस सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. संस्थान ने एडमिशन से संबंधित नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इस कोर्स के लिए सीमित सीटें ही उपलब्ध है, इसलिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी. संस्थान ने इच्छुक अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है.

 

 

यह कोर्स खास तौर पर उन प्रोफेशनल्स और छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जो AI, डेटा-ड्रिवन मार्केटिंग, डिजिटल स्ट्रेटजी और रियल-वर्ल्ड मार्केटिंग सिमुलेशन में अपनी क्षमताओं को मजबूत करना चाहते हैं. यह एक एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि कामकाजी पेशेवर बिना अपने कार्य में बाधा डाले इंडस्ट्री-रेलेवेंट स्किल्स हासिल कर सकें. 

 

 

IIM रांची ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक मार्केटिंग तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी, जिससे उनके करियर में उन्नति के नए अवसर खुल सकते हैं

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही