Ranchi News : झारखंड वन विभाग ने वन प्रबंधन और पौधरोपण योजनाओं की निगरानी को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने झारखंड सिल्वीकल्चर एवं प्लांटेशन मॉनिटरिंग सिस्टम (JSPMS) पोर्टल का शुक्रवार को वन भवन में शुभारंभ किया.
इसे भी पढ़ें...
उद्घाटन के अवसर पर पीसीसीएफ संजीव कुमार ने बताया कि इस पोर्टल के जरिए राज्य के सभी प्रादेशिक, वन्यप्राणी और सामाजिक वानिकी प्रमंडलों में चल रही पौधरोपण व सिल्वीकल्चर योजनाओं की समीक्षा अधिक पारदर्शी तरीके से की जा सकेगी. इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

पोर्टल लॉन्च
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास डी वेंकटेश्वर लू ने जानकारी दी कि इस पोर्टल पर योजनाओं से जुड़े आंकड़े, वर्षवार पौधरोपण स्थलों की तस्वीरें और भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) आधारित केएमएल फाइल अपलोड की जाएगी. इसमें प्रगति की समीक्षा के लिए विश्लेषणात्मक डैशबोर्ड के साथ-साथ एक्सेल और पीडीएफ फॉर्मेट में रिपोर्ट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है.
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष विश्वनाथ शाह, कार्यकारी निदेशक ए.टी. मिश्रा, वन संरक्षक पी.आर. नायडू, विजय शंकर दुबे, डीएफओ अजिंक्य बनकर, विनय कांत मिश्रा, रांची डीएफओ श्रीकांत वर्मा और रांची के डीएफओ अवनीश चौधरी मौजूद रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

