Search

 
 
 

Ranchi News: रिम्स के बाद जिला अस्पतालों और CHC में लागू होगा डिजिटल सिस्टम

Ranchi News: स्वास्थ्य विभाग की योजना है कि मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोबाइल से जरूरी सेवाएं ले सकें. रिम्स और सदर अस्पताल में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा पहले से उपलब्ध है. अब ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में जानकारी देने की तैयारी है.
 
स्वास्थ्य केंद्रो पर लागू होगा डिजिटल सिस्टम

Ranchi News: झारखंड में अब मरीजों को अस्पताल में घंटों लाइन लगाने और कागजी प्रक्रिया में समय गंवाने से राहत देने की तैयारी है. स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों की सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल करने पर काम कर रहा है. इसके तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्टर से अपॉइंटमेंट की सुविधा को राज्य के दूसरे अस्पतालों तक पहुंचाने की योजना है.

इसे भी पढ़ें: 

इसी को लेकर सोमवार को रिम्स परिसर में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव ने अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक की. बैठक में रिम्स निदेशक डीके सिन्हा, चिकित्सा अधीक्षक एच बिरुआ, डॉक्टर शैलेश त्रिपाठी, एके झा और सीडेक के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए.

 

बैठक में सीडेक के जरिए चल रहे सॉफ्टवेयर की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने बताया कि मरीजों के लिए इस सिस्टम को और आसान बनाने की जरूरत है. डॉक्टरों और अस्पताल के अधिकारियों से मिले सुझावों के आधार पर सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जा रहा है.

 

स्वास्थ्य विभाग की योजना है कि मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोबाइल से जरूरी सेवाएं ले सकें. रिम्स और सदर अस्पताल में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा पहले से उपलब्ध है. अब ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में जानकारी देने की तैयारी है. इसके लिए सोशल मीडिया और अखबारों के जरिए प्रचार किया जाएगा.

 

विभाग इस डिजिटल व्यवस्था को धीरे-धीरे राज्य के सभी जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाना चाहता है. इसके लिए एक ऐसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसे अलग-अलग अस्पतालों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सके.

 

अधिकारियों के अनुसार, ऑनलाइन सुविधा बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ और कागजी काम कम हो सकता है. इससे मरीजों को कम समय अस्पताल में रहना पड़ेगा और संक्रमण का खतरा भी कम होगा. यह पहल आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से भी जुड़ी है. विभाग का जोर ऐसी व्यवस्था तैयार करने पर है, जिसमें मरीजों को अस्पताल की कई जरूरी सेवाएं मोबाइल से ही मिल सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही