Search

 
 
 

पलामू के 106वें डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने संभाला पदभार

पलामू जिले के 106वें उपायुक्त के रूप में दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त समीरा एस से औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली.
 

Medininagar : पलामू जिले के 106वें उपायुक्त के रूप में दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त समीरा एस से औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली.

 

पदभार ग्रहण के बाद नए उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास योजनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली.

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को तेज गति से जमीन पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. नवपदस्थापित उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को केंद्र में रखकर प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा.

 

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए. वहीं, निवर्तमान उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि अल्पकाल के कार्यकाल में भी उन्हें पलामू में काफी कुछ सीखने का अवसर मिला. उ

 

न्होंने कहा कि यहां के लोगों और पदाधिकारियों के सहयोग से उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया. इस दौरान उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया. इस दौरान डीडीसी जावेद हुसैन, सदर एसडीएम सुलोचना मीणा समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही