Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JAC ने फर्जी खबरों पर दी चेतावनी, कहा - 2026 मैट्रिक रिजल्ट अभी जारी नहीं

Ranchi: झारखंड अधिविद्या परिषद (JAC) ने वर्ष 2026 की माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर सख्त रुख अपनाया है. परिषद ने स्पष्ट किया है कि अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है और इस संबंध में प्रसारित हो रही कई खबरें पूरी तरह भ्रामक और फर्जी हैं.

परिषद द्वारा जारी बयान में बताया गया कि मैट्रिक परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया फिलहाल जारी है. JAC ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अप्रमाणित खबरों पर विश्वास न करें.

आधिकारिक जानकारी कहां मिलेगी?

परिषद ने कहा कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद इसकी सूचना अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति, समाचार पत्रों और JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी. परिषद ने यह भी साफ किया कि किसी अन्य स्रोत से जारी परिणाम को मान्य नहीं माना जाएगा और उसकी जिम्मेदारी परिषद की नहीं होगी.

अफवाहों से बचने की अपील

JAC ने सभी से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही