Search

Ramgarh News: डीसी के जनता दरबार में शिकायतों के जल्द निपटारे का निर्देश

Ramgarh: डीसी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान डीसी ऋतुराज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 16 आम नागरिकों से बारी-बारी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. जनता दरबार में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए थे.

 


डीसी ने सभी आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मामलों के निष्पादन के लिए समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

 

 

जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं से संबंधित समस्याएं, अबुआ आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना से जुड़ी शिकायतें, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल दिहानी के मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सड़क निर्माण सहित अन्य जन समस्याएं सामने आईं. प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े.

 

 

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//