Search

 
 
 

रिम्स विश्राम सदन में अव्यवस्था पर सख्त हुए निदेशक, एजेंसी से 24 घंटे में जवाब तलब

Ranchi: रिम्स निदेशक ने विश्राम सदन का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं. पाया गया कि संबंधित एजेंसी द्वारा कार्यादेश के अनुसार संचालन नहीं किया जा रहा है. परिसर के कई हिस्सों में कूड़े का ढेर मिला, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.
 

Ranchi: रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार ने विश्राम सदन का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं. पाया गया कि संबंधित एजेंसी द्वारा कार्यादेश के अनुसार संचालन नहीं किया जा रहा है. परिसर के कई हिस्सों में कूड़े का ढेर मिला, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.

 

निरीक्षण के दौरान विश्राम सदन स्थित कैफेटेरिया और मरीज कैंटीन की स्थिति भी खराब पाई गई. जांच में सामने आया कि दोनों का संचालन तय मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा था. निदेशक द्वारा खाद्य सामग्री, आइटम सूची और मेन्यू की जानकारी मांगे जाने पर संचालक उसे उपलब्ध नहीं करा सका. वहीं मांग के बावजूद खाद्य सामग्री भी समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई.

 

Uploaded Image

विश्राम सदन का औचक निरीक्षण करते रिम्स निदेशक

 

मरीजों के हित से जुड़ी इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए निदेशक ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इस मामले में साउथ विहार वेलफेयर सोसाइटी फॉर ट्राइबल को पत्र जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब और प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है. रिम्स प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही