Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले निदेशक, मरीजों की सुविधा बढ़ाने के दिए कई निर्देश

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक ने शुक्रवार को अस्पताल के विभिन्न विभागों और सुविधाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक, प्रशासनिक पदाधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. निरीक्षण का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक ने शुक्रवार को अस्पताल के विभिन्न विभागों और सुविधाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक, प्रशासनिक पदाधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. निरीक्षण का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था.

इसे भी पढ़ें...


निरीक्षण के दौरान ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया का डेमो दिखाया गया. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि इस व्यवस्था को जल्द शुरू किया जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया अधिक आसान और पारदर्शी बन सके. साथ ही पुराने सुझाव पेटी (Suggestion Box) को उचित स्थान पर लगाने को कहा गया.


निदेशक ने ओपीडी परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए बने आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया. वहां उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए.


ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के लिए ट्रॉलियों की उपलब्धता की समीक्षा की गई. ट्रॉमा मॉर्च्युरी का भी निरीक्षण किया गया और वहां की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए.


पेइंग वार्ड के नीचे बने केंद्रीय सर्वर कक्ष का निरीक्षण कर अस्पताल के सीसीटीवी निगरानी सिस्टम की समीक्षा की गई. इसके अलावा पुराने बीएसएनएल भवन का निरीक्षण करते हुए बीएसएनएल कार्यालय को अस्थायी रूप से पेइंग वार्ड के भूतल पर स्थानांतरित करने और पुराने भवन को जल्द हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया.


निरीक्षण के दौरान कॉटेज परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने और रसोईघर में लगे आरओ के पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने के भी निर्देश दिए गए. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन कदमों से मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही