Search

 
 
 

JTET के 20 हजार अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में गड़बड़ी, Language Teacher की जगह लिखा Social Studies

संघ के अनुसार, JTET-2026 के एडमिट कार्ड में Language Teacher की जगह Social Studies अंकित होने की त्रुटि से 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हैं. इस मामले में प्रतिनिधिमंडल ने कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. मंत्री ने तत्काल JAC अध्यक्ष और सचिव को मामले से अवगत कराया और सचिव को कार्रवाई का निर्देश दिया.
 
JTET के अभ्यर्थी ज्ञापन सौंपते

Ranchi: झारखंड में 1 नवंबर को आयोजित झारखंड शिक्षत पात्रता परीक्षा में गड़बड़ियां सामने आयी थी. इसे लेकर JTET अभ्यर्थियों के अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) में तकनीकी और मानवीय त्रुटियों को लेकर अभ्यर्थियों में परेशानी बढ़ गई है. एडमिट कार्ड में Teacher Type की गड़बड़ी हुई है. OMR शीट में बुकलेट सीरीज नहीं भर पाने का मामला है. इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन की त्रुटियों में गड़बड़ी हुई है. सभी त्रुटियों के समाधान की मांग को लेकर सात मंत्रियों चमरा लिंडा, इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल अंसारी, संजय यादव समेत अन्य मंत्रियों को ज्ञापन भी सौंपा गया है. 

 

20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में गलती

संघ के अनुसार, JTET-2026 के एडमिट कार्ड में Language Teacher की जगह Social Studies अंकित होने की त्रुटि से 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हैं. इस मामले में प्रतिनिधिमंडल ने कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. मंत्री ने तत्काल JAC अध्यक्ष और सचिव को मामले से अवगत कराया और सचिव को कार्रवाई का निर्देश दिया. संघ ने JAC से आधिकारिक नोटिस जारी कर सुधार की प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग की है.

 

OMR बुकलेट सीरीज को लेकर भी उठाए सवाल

चंदन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की दूसरी बड़ी समस्या OMR शीट में प्रश्न-पुस्तिका को लेकर भी है. बुकलेट सीरीज (S, T, U, V) अंकित नहीं कर पाने से जुड़ी है. ऐसे अभ्यर्थियों के मूल्यांकन के लिए तकनीकी और न्यायसंगत व्यवस्था बनाई जाए. इसके अलावा एडमिट कार्ड और ऑनलाइन आवेदन में व्यक्तिगत विवरण व शिक्षक श्रेणी से संबंधित गलतियों को भी सुधारने की मांग की गई है.

इसे भी पढ़ें - 

 

10 साल बाद हुई परीक्षा, 4.85 लाख अभ्यर्थी शामिल

JTET-2026 का आयोजन 1 नवंबर को राज्य के 986 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था. परीक्षा के लिए 5,65,916 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 4,85,243 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री हाफिजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद महतो और दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया. 


मुख्यमंत्री ने संघ के प्रतिनिधिमंडल से जल्द मुलाकात का आश्वासन दिया है. संघ अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि 10 वर्षों के इंतजार के बाद आयोजित परीक्षा में हुई तकनीकी या मानवीय त्रुटियों की सजा अभ्यर्थियों को नहीं मिलनी चाहिए. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दीपक बिरुवा, इरफान अंसारी और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन सौंपा है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही