Search

 
 
 

झारखंड स्वीडन व्यापारिक साझेदारी व अर्बन मोबिलिटी पर सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन व झारखंड के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन-इंडिया बिजनेस काउंसिल की चीफ इंडिया रिप्रेजेंटेटिव सेसिलिया ओल्डने ने शिष्टाचार भेंट की.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन व झारखंड के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन-इंडिया बिजनेस काउंसिल की चीफ इंडिया रिप्रेजेंटेटिव सेसिलिया ओल्डने ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर झारखंड और स्वीडन के बीच व्यापारिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई. 


सेसिलिया ओल्डने ने झारखंड के साथ व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने में स्वीडन-इंडिया बिजनेस काउंसिल की ओर से पूर्ण सहयोग का प्रस्ताव रखा. उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में 50 से अधिक स्वीडिश कंपनियां भारत में सक्रिय रूप से व्यापार कर रही हैं और भविष्य में झारखंड इन कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश गंतव्य बन सकता है.

Uploaded Image


एक विशेष राउंडटेबल बैठक के आयोजन पर भी सहमति बनी


बैठक के दौरान दावोस में हुई इस चर्चा और मुख्यमंत्री के पिछले वर्ष के स्वीडन दौरे के दौरान स्वीडिश कंपनियों जैसे वोल्वो व अन्य के साथ हुई वार्ताओं के निष्कर्षों और आगे के कार्यबिंदुओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी अप्रैल माह में एक विशेष राउंडटेबल बैठक के आयोजन पर भी सहमति बनी. 


प्रस्तावित राउंडटेबल में अर्बन मोबिलिटी, विशेष रूप से शहरी परिवहन के फाइनासिंग से जुड़े विषयों पर भी चर्चा किए जाने पर भी बात हुई.
ई-साइकिल की संभावनाओं पर एक फ़ीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करें,


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बताया कि झारखंड सरकार द्वारा हर वर्ष लाखों की संख्या में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को साइकिलें उपलब्ध कराई जाती हैं ताकि उन्हें शिक्षा जारी रखने में किसी प्रकार की बाधा न आए. उन्होंने स्वीडन-इंडिया बिजनेस काउंसिल से अपील किया कि राज्य में साइकिलों के उपयोग और विद्यालयी बच्चों के लिए ई-साइकिल की संभावनाओं पर एक फ़ीज़िबिलिटी रिपोर्ट तैयार करें, जिससे यह आंकलन किया जा सके कि किस प्रकार ई-साइकिलों को बच्चों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही