Ranchi News: अखिल भारतीय डाक एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन, झारखंड परिमंडल के सर्किल सचिव ओम प्रकाश चौधरी ने झारखंड परिमंडल कार्यालय, डोरंडा के निदेशक रेखा क्यू.ए. रिज़वी से शिष्टाचार मुलाकात की. उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं.
इसे भी पढ़ें:
इस मौके पर अखिल भारतीय डाक एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन, झारखंड परिमंडल के सचिव ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि निदेशक के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को रखा गया. एसोसिएशन के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा किए.
डाक विभाग के एससी/एसटी कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. जिसमें एसटी एससी कर्मचारियों के पदोन्नति, आरक्षण नीति का सही क्रियान्वयन, लंबित मामलों का निष्पादन एवं विभागीय समस्याएं शामिल रहीं. कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद एवं सार्थक पहल को बढ़ावा पर बात कही गई. इसके अलावा कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओ के शीघ्र निष्पादन करने एवं न्यायसंगत समाधान बल दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

