Search

 
 
 

Hazaribagh News: झामुमो जिला कमिटी की बैठक में जन समस्याओं पर चर्चा

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. 

इसे भी पढ़ें: 

इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए. बैठक में चौपारण प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल सिंह ने प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और संगठनात्मक विषयों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों, आम जनता की समस्याओं तथा संगठन के विस्तार से जुड़े कई मुद्दों पर अपने सुझाव रखे.

Uploaded Image

जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है. बैठक में उठाए गए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को संकलित कर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में पहुंचाया जाएगा, ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

 

बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही