Search

 
 
 

रांची में एम्स की स्थापना के लिए केंद्र से वार्ता, जल्द शुरू होगा रिम्स-2 का काम: इरफान अंसारी

होटल बीएनआर चाणक्या में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों का भार कम करने के लिए केंद्रीय मंत्री से रांची में एम्स खोलने पर बात हुई है. इसके साथ ही पूर्व से प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना भी जल्द धरातल पर उतरेगी.
 
  • - संवेदीकरण कार्यशाला में डॉक्टरों, सहियाओं और एएनएम को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

Ranchi: होटल बीएनआर चाणक्या में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों का भार कम करने के लिए केंद्रीय मंत्री से रांची में एम्स खोलने पर बात हुई है. इसके साथ ही पूर्व से प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना भी जल्द धरातल पर उतरेगी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त कर अंतिम पायदान के व्यक्ति तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी. उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों, सहियाओं, एएनएम और कर्मचारियों को सम्मानित किया.

 

कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि झारखंड स्वास्थ्य सूचकांक में तीसरे स्थान पर आया है. सरकार सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रयास कर रही है. सहियाओं के लिए 400 छोटे एम्बुलेंस की मांग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की गई है. नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है. सभी सदर अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और विशेष वार्डों के साथ सी-सेक्शन प्रसव सेंटर खोले जाएंगे. 


उन्होंने दिल्ली इन्वेस्टर कॉनक्लेव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विजन का हवाला दिया. बढ़ती आबादी तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार के अवसर पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है.

 

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजय कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को चुनौती नहीं बल्कि अवसर मानना चाहिए. मानव संसाधन का बेहतर उपयोग करके ही राज्य को विकसित बनाया जा सकता है. एनएचएम का कार्यक्रम मुख्य रूप से मैटरनिटी और चाइल्ड केयर पर केंद्रित है. शिशु मृत्यु दर और कुपोषण की स्थिति में सुधार लाने की सख्त आवश्यकता है. 


सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में सब-सेंटर और सीएचसी तक सी-सेक्शन ऑपरेशन की सुविधा पहुंचाना है. इसके लिए हर जिला अस्पताल में 100 बेड का विशेष सेंटर खोला जाएगा. सदर अस्पताल में टेलीरेडियोलॉजी सेंटर भी शुरू किया गया है.  मईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है. कार्यशाला में खूंटी के सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक सहित कई अधिकारी, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही