Search

 
 
 

जमशेदपुर में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी शुरू, छात्रों व युवाओं को मिलेगी सुविधा

दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी जमशेदपुर शहर के साकची के स्ट्रेट माइल रोड स्थित TMH क्लिनिक के पास दिनशाव मेमोरियल म्युनिसिपल भवन में स्थित है. लाइब्रेरी रोज सुबह 8 बजे से रात तक खुली रहेगी.
 
साकची स्थित दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी.

Jamshedpur : जमशेदपुर में विद्यार्थियों, युवाओं और आम लोगों के लिए दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी की शुरुआत कर दी गई है. यह लाइब्रेरी साकची के स्ट्रेट माइल रोड स्थित TMH क्लिनिक के पास दिनशाव मेमोरियल म्युनिसिपल भवन में स्थित है. लाइब्रेरी रोज सुबह 8 बजे से रात तक खुली रहेगी.

 

लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए शांत माहौल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यहां करीब 8 हजार अलग-अलग विषयों की पुस्तकें मौजूद हैं, जिससे हर उम्र के लोगों को लाभ मिलेगा.

 

सदस्यता के लिए एक बार पंजीकरण शुल्क देना होगा. 6 से 15 साल के बच्चों के लिए 100 रुपये, 16 से 25 साल के छात्रों के लिए 300 रुपये, 26 से 60 साल के वयस्कों के लिए 500 रुपये और 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 100 रुपये शुल्क तय किया गया है. दिव्यांगजनों के लिए सदस्यता पूरी तरह मुफ्त रखी गई है.

 

 

रजिस्ट्रेशन के लिए QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. या फिर पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सीधे लाइब्रेरी जाकर भी सदस्य बन सकते हैं. लाइब्रेरी में अब बुक इश्यू की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, जिससे सदस्य किताबें घर ले जाकर पढ़ सकते हैं.

 

डीसी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि इस लाइब्रेरी से शहर में पढ़ाई और ज्ञान का माहौल बेहतर होगा. उन्होंने इसे विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए एक अच्छी पहल बताया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही