Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को, नेमरा-लुकैयाटांड़ बनेगा श्रद्धा का केंद्र

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को मनाई जाएगी. इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. राज्य के सभी 24 जिलों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन होगा. मुख्य कार्यक्रम रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में होगा, जहां करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है.
Advertisement
Advertisement
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शिबू सोरेन की 14 फीट प्रतिमा का अनावरण
  • राज्य के 24 जिलों में होगी श्रद्धांजलि सभा

Ranchi :   दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को मनाई जाएगी. इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. राज्य के सभी 24 जिलों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन होगा. मुख्य कार्यक्रम रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में होगा, जहां करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है.


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं. वह लुकैयाटांड़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे. प्रतिमा सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में स्थापित की जा रही है.

 

यह स्थल दादा सोबरन सोरेन के बलिदान स्थल के करीब है. प्रतिमा के लिए बनाए जा रहे ढांचे को अंतिम रूप दिया जा रहा है. निर्माण कार्य में दर्जनों मजदूर और मिस्त्री जुटे हैं. कार्यक्रम में राज्य के मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री और कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.

 

Uploaded Image

 

मुख्यमंत्री की चचेरी बहन और जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन ने बताया कि मुख्य आयोजन लुकैयाटांड़ में होगा. जबकि पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धांजलि सभा का सामान्य कार्यक्रम रखा गया है. गांव के लोग वहां श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे.

 

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि सभी जिलों के प्रमुख चौक-चौराहों और पार्कों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित होंगी. आम लोग भी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि दे सकेंगे. जिला समितियां अपने-अपने स्तर पर आदमकद प्रतिमा स्थापित कर रही हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही