Search

 
 
 

टुंडी में बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों के बीच मुफ्त मूंगफली बीज का वितरण

टुंडी विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी टुंडी स्थित जाताखूटी पंचायत भवन में शनिवार को बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत 100% अनुदान पर किसानों को मूंगफली बीज वितरित किया गया.
 

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया शुभारंभ

Dhanbad : टुंडी विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी टुंडी स्थित जाताखूटी पंचायत भवन में शनिवार को बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत 100% अनुदान पर किसानों को मूंगफली बीज वितरित किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया.

 

इस अवसर पर विधायक महतो ने कहा कि टुंडी क्षेत्र के अधिकांश किसान कृषि पर निर्भर हैं इसलिए सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिलना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों से किसानों को सभी सरकारी कृषि योजनाओं से अच्छादित करने का आग्रह किया.

 

कार्यक्रम के दौरान 64 किसानों के बीच मूंगफली बीज का वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख मालती मरांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय, एटीएम संतोष सिंह, बसंत महतो, आनंद महतो, स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, कृषक मित्र समेत कई किसान और ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही