Search

रांची: अवैध गैस कारोबार पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, रिफिलिंग मशीन समेत सामग्री बरामद

Ranchi : जिला प्रशासन ने अवैध गैस सिलिंडर कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एदलहातु क्षेत्र में छापेमारी की. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक मकान से घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण तथा रिफिलिंग का कारोबार पकड़ा गया.

 

प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचते ही पूरे परिसर की तलाशी ली गई, जिसमें गैस सिलिंडरों के साथ-साथ अवैध रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त मकान किराए पर लिया गया था और वहां घरेलू गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरकर कालाबाजारी की जा रही थी.


बरामद सामग्री में शामिल हैं

14.2 किग्रा के 03 भरे हुए इंडेन गैस सिलिंडर
14.2 किग्रा के 02 खाली इंडेन गैस सिलिंडर
14.2 किग्रा का 1 भरा हुआ एचपी गैस सिलिंडर
5 किग्रा का 01 खाली छोटा इंडेन सिलिंडर
19.2 किग्रा के 2 खाली गैस व्यावसायिक सिलिंडर शामिल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp