Search

 
 
 

गुमला : हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

जिले के सिसई थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.
 

Gumla : जिले के सिसई थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

 

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिसई के दुर्गा मंदिर के पास छापेमारी की गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ा. तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से लोडेड पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद हुई.

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सिसई निवासी प्रदीप शर्मा और मो. शमीउल्लाह अंसारी के रूप में हुई है. गिरफ्तार अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही