Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला प्रशासन की पहल: रिटायरमेंट के दिन ही मिला पेंशन का लाभ, 11 शिक्षक व 2 कर्मी हुए सम्मानित

  • शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार

Ranchi : सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं को दिशा में जिला प्रशासन ने सोमवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए कॉन्फ्रेंस हॉल में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया. कार्यक्रम में जिले के 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 2 कर्मचारियों को उनके लंबे, समर्पित एवं सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया.

 

सभी को स्मृति चिह्न, शॉल, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट किए गए. इसके साथ ही सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी पेंशनरी लाभ उपलब्ध कराए गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार होते हैं. उनकी निष्ठा और ज्ञान से नई पीढ़ी का निर्माण होता है. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन सहित सभी लाभ उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की शिक्षकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है.


उपायुक्त ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से समाज में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील किएऔर कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए अमूल्य है. अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय और स्थापना उप समाहर्ता ज्योति वंदना कुजूर ने भी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया. कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.


मौके पर सुरेंद्र महतो, प्रभा जयंती बेक मिंज, पूनम आइंद, जया कुमारी रजक, आशा शंखवार, दिनेश प्रसाद केसरी, शाहीन कहकशां, सरोजिनी कुजूर, ऐस्कर टोपनो, अब्दुल क्यूम, बेंजामिन होरो, मीरा कुमारी और कमला भगत को सम्मानित किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही