Ramgarh : रामगढ़ में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज द्वारा अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में खान निरीक्षक द्वारा बरकाकाना ओपी पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से बरकाकाना थाना क्षेत्रान्तर्गत खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम के लिए छापेमारी की गयी.
छापेमारी के क्रम में बरकाकाना थानान्तर्गत आर्य बाल विकास विधालय, घुटूवा के ओर से आते हुये एक बालू लदे ट्रैक्टर, Mahindra 475 DI, Engine No. RSA2KBA0958, Chesis No. MBNABAJBASRA05384, लाल रंग और डाला पर लोड बालू लगभग 100 घनफीट की जांच के क्रम में बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाये जाने के फलस्वरूप उक्त ट्रैक्टर को खनिज सहित जब्त किया गया.
अग्रेतर छापेमारी के क्रम में समय करीब 09:45 बजे पूर्वाह्न में बरकाकाना थानान्तर्गत उरलुंग रेलवे पुल से करीब 200 मीटर आगे सिरका जाने वाली कच्ची पथ पर, दामोदर नदी के ओर से आते हुए एक बालू लदे ट्रैक्टर Indo Farm 3035DI, Engine No.C324305752NS, Chesis No. KNS3035005652 और डाला पर लोड बालू लगभग 100 घनफीट की जांच के क्रम में बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाये जाने के फलस्वरूप उक्त ट्रैक्टर को खनिज सहित विधिवत जब्त किया गया.
साथ ही उपरोक्त वर्णित दोनों ट्रैक्टरों के वाहन मालिकों, चालकों और अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति, को लेकर बरकाकाना थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
अग्रेतर खान निरीक्षक द्वार पतरातु थाना क्षेत्रान्तर्गत PVUNL प्लांट के समीप मुख्य मार्ग पर वाहनों की औचक जांच की गयी. जांच के क्रम में एक स्टोन चिप्स लदे ट्रैक्टर Swaraj 733M, Engine No. CA.2008/SHB01437, Chasis No. MBMBZ48MDSTB15273 को बगैर खनिज परिवहन चालान के पाया गया और एक Stone Chips लदे हाईवा वाहन सं० JH02AV 9179 को परिवहन चालान में वर्णित खनिज मात्रा से लगभग 412 घन फुट खनिज अधिक परिवहन करते हुए पाया गया. उपरोक्त ट्रैक्टर और हाईवा वाहनों को झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के तहत नियमानुसार कार्रवाई के लिए जब्त पतरातु थाना में रखा गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment