Search

 
 
 

Giridih News: जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक, संविधान बचाओ अभियान को लेकर बनी रणनीति

Giridih News: कांग्रेस कार्यकर्ता SIR के तहत मतदाता सूची में छूटे नामों को जुड़वाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे. साथ ही, 26 नवंबर को रांची में होने वाले संविधान बचाओ अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचाने की तैयारी की जा रही है.
 
जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक

Giridih News: गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड अध्यक्षों सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह लोकसभा प्रभारी प्रदीप तुलसियां, सह प्रभारी सन्नी सिन्हा और जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने की.

 

बैठक में मुख्य रूप से SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से छूटे लोगों के नाम जुड़वाने, आगामी 26 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले संविधान बचाओ अभियान में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें:

लोकसभा प्रभारी प्रदीप तुलसियां ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट रिक्त है, जहां आगामी उपचुनाव को लेकर पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है. कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को मजबूत कर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करना है. बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई.

 

बैठक के बाद प्रदेश प्रवक्ता पी. नैयर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता SIR के तहत मतदाता सूची में छूटे नामों को जुड़वाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे. साथ ही, 26 नवंबर को रांची में होने वाले संविधान बचाओ अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचाने की तैयारी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही