Search

 
 
 

Hazaribagh News : 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक

Hazaribagh News : जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली को सफल बनाने को लेकर अधिक से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं की भागीदारी सूनिश्चित करने पर जोर दिया.
 
जिला कांग्रेस की बैठक

Hazaribagh News: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में जय प्रकाश भाई पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पर्यवेक्षक डॉ शिव कुमार डहरिया ने कहा की लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने पदाधिकारियों को बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा एसआईआर मे सक्रियता बरतने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें:

प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने एक नवंबर के राम लीला मैदान मे आयोजित महारैली में अधिक से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं की भागीदारी सूनिश्चित करने पर जोर दिया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाने और प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की भी अपील की. 

 

शिव कुमार डहरिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा तथ्यों और सबूतों के साथ देश के सामने रखा है, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और नगरीकों के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातर अभियान चला रही है. एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को देना चाहिए. मतदाता सूची और शुद्धता और पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता  है. 

 

प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की लड़ाई तथ्यों और साबूतों के आधार पर सवाल उठाने की लड़ाई है. मतदाता सूची में कथित गड़बडियां कैसे हुई और एसआईआर के दौरान किस परिस्थितियों मैं मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए इन सवालों का जवाब मिलना चाहिए. प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा की वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत एक नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाली माहा रैली में हजारीबाग जिले से इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे, और जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपना त्याग पत्र नहीं देंगे तब तक कांग्रेस का आंदोलन जरी रहेगा. 

 

प्रेसवार्ता में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह राजीव गांधी पंचायती राज के अध्यक्ष शांतनु मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता साकेत सौरभ जिला मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह शाह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निसार खान मुख्य रूप से उपस्थित थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही