Search

 
 
 

रामगढ़ में जिला स्तरीय सम्मान समारोह, तीन विधायकों व जिप अध्यक्ष ने लिया भाग

विधायक ममता देवी ने रामगढ़ जिले को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. कहा कि इसी संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ाना है. उन्होंने गर्मी को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर डीसी का ध्यान आकृष्ट किया.
 
समारोह में उपस्थित विधायक, जिप अध्यक्ष, डीसी व अन्य.

Ramgarh : मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रामगढ़ जिले को 7 पुरस्कार मिले थे. इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशस्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी व मांडू विधायक निर्मल महतो विशेष रूप से शरीक हुए. 


विधायक ममता देवी ने रामगढ़ जिले को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. कहा कि इसी संकल्प के साथ हमें आगे बढ़ाना है. उन्होंने गर्मी को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर डीसी का ध्यान आकृष्ट किया.

 


विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि रामगढ़ जिला पूरे देश में अपनी पहचान बन चुका है. इसी तरह हमें निरंतर मेहनत कर जिले को पूरे देश में अग्रणी बनाना है. विधायक निर्मल महतो ने डीसी ऋतुराज सहित जिले की पूरी टीम की सराहना की.


डीसी ऋतुराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है. इस वर्ष रामगढ़ जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. हम अगले वर्ष और बेहतर प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए पंचायती राज विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किये जा रहे कार्यों की हर महीने मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी. पंचायतों की रैंकिंग भी की जाएगी. जिन पंचायतों की रैंकिंग अच्छी होगी उन्हें योजनाओं के क्रियान्वयन में प्राथमिकता दी जाएगी. 


ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट जिला परिषद श्रेणी में रामगढ़ को प्रथम स्थान मिला और उसे 20 लख रुपए व प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया. वहीं उत्कृष्ट पंचायत समिति श्रेणी में दुलमी प्रखंड को 15 लाख रुपए, स्वस्थ पंचायत समिति श्रेणी में गोला प्रखंड को 15 लाख रुपए, उत्कृष्ट ग्राम पंचायत श्रेणी में बरियातू को 10 लाख रुपए, स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत श्रेणी में गोला के कोराम्बे को 10 लाख रुपए, ग्रामसभा श्रेणी में पतरातु के कंडेर को 4 लाख रुपए तथा दुलमी के इचातु को 4 लाख रुपए का पुरस्कार मिला था.

 

समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उपाध्यक्ष रीता देवी, डीसी ऋतुराज, डीडीसी आशीष अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही