Search

 
 
 

बोकारो स्टील प्लांट के ऐश पौंड लोडिंग प्वाइंट पर उपद्रव, पोकलेन का शीशा तोड़ा

Bokaro News: जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11:40 बजे कुछ संदिग्ध लोग कार और बुलेट से लोडिंग प्वाइंट पर पहुंचे. उन्होंने वहां चल रहे लोडिंग कार्य को जबरन रुकवा दिया. इस दौरान एफएम कंपनी की पोकलेन मशीन को क्षतिग्रस्त किया गया और ओम शारदा कंपनी का डीजल जमीन पर गिरा दिया गया. आरोप है कि संदिग्ध लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि उनके आदेश के बिना लोडिंग का काम दोबारा शुरू नहीं होगा.
 
ऐश पौंड लोडिंग प्वाइंट पर उपद्रव

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के सी-कॉय गेट नंबर-4 के बाहर स्थित ऐश पौंड लोडिंग प्वाइंट पर मंगलवार देर रात संदिग्ध लोगों ने पहुंचकर हंगामा किया. आरोप है कि कार और बुलेट पर सवार होकर पहुंचे लोगों ने जबरन लोडिंग का काम बंद करा दिया. इस दौरान एफएम कंपनी की पोकलेन मशीन का शीशा तोड़ दिया गया, जबकि ओम शारदा कंपनी के करीब 200 लीटर डीजल को जमीन पर गिरा दिया गया. घटना के बाद से ऐश पौंड से जुड़े वाहनों और सामग्री का आवागमन बाधित है.

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11:40 बजे कुछ संदिग्ध लोग कार और बुलेट से लोडिंग प्वाइंट पर पहुंचे. उन्होंने वहां चल रहे लोडिंग कार्य को जबरन रुकवा दिया. इस दौरान एफएम कंपनी की पोकलेन मशीन को क्षतिग्रस्त किया गया और ओम शारदा कंपनी का डीजल जमीन पर गिरा दिया गया. आरोप है कि संदिग्ध लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि उनके आदेश के बिना लोडिंग का काम दोबारा शुरू नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें - 

 

घटना के बाद मौके पर मौजूद सभी वाहनों और मशीनों को लोडिंग प्वाइंट से हटाकर सुरक्षित अंदर कराया गया. सुरक्षा की दृष्टि से गेट नंबर-4 से ऐश पौंड में चलने वाली गाड़ियों का परिचालन भी रोक दिया गया. रिफेक्स, ओम शारदा और एफएम कंपनियों की खाली गाड़ियां व मशीनें गेट नंबर-4 के अंदर और बाहर खड़ी हैं.

 

इस घटना के बारे में बताया गया कि रात 11:40 बजे से वाहनों और सामग्री का आवागमन बंद है. घटना में शामिल संदिग्ध लोगों और उनके वाहनों की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के कारण लोडिंग कार्य प्रभावित हुआ है. मामले में संदिग्धों की पहचान, मशीन में तोड़फोड़ और डीजल गिराने के पीछे के कारणों की जांच महत्वपूर्ण है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही