Search

 
 
 

Hazaribagh News: प्रमंडलीय आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Hazaribagh News: प्रमंडलीय आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय तथा कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत मसरातू पंचायत के मतदान केंद्र पर लगे शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से एसआईआर के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली.
 
शिविर में प्रमंडलीय आयुक्त

Hazaribagh News: मतदाता सूची प्रेक्षक -सह- प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग विजय कुमार गुप्ता ने गुरुवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

इसे भी पढ़ें: 

निरीक्षण के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय तथा कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत मसरातू पंचायत के मतदान केंद्र पर लगे शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से एसआईआर के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली.

 

आयुक्त ने विशेष रूप से दावा एवं आपत्तियों की चल रही सुनवाई, फॉर्म-6 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों, अनमैप्ड मतदाताओं को जारी किए गए नोटिस सहित अन्य संबंधित मामलों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

निरीक्षण के दौरान दावा एवं आपत्तियों की सुनवाई में पहुंचे आमजनों से प्रमंडलीय आयुक्त ने संवाद किया तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि आमजन आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र नागरिक आयोग द्वारा निर्धारित 12 प्रकार के दस्तावेजों में से किसी एक मान्य दस्तावेज को प्रस्तुत कर अपना दावा कर सकता है. उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करें.

 

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि SIR-2026 के तहत दावा एवं आपत्तियों से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुलभ तरीके से सुनिश्चित की जाए. संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.

 

निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त  विजय कुमार गुप्ता के अलावे उपनिर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/ अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही