Lagatar desk : रियलिटी शो The 50 को अपने फिनाले के करीब पहुंच चुका है.इसी बीच शो के दो कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है.
दिव्या अग्रवाल ने लगाए गंभीर आरोप
दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें लगातार नफरत भरे मैसेज मिल रहे हैं.दिव्या ने आरोप लगाया कि प्रिंस नरूला के कुछ फैंस उन्हें रेप की धमकी दे रहे हैं. वीडियो में उन्होंने कहा कि हेट मैसेज से उन्हें समस्या नहीं है, लेकिन धमकियां बेहद परेशान करने वाली हैं.
दिव्या ने कहा -हेट की प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन रेप की धमकी मैसेज आ रहे हैं कि हमें पता है तुम कहां रहती हो, 10 लड़के लेकर आएंगे, रेप करेंगे और वीडियो बनाएंगे. क्या कोई ये सब डिजर्व करता है.इसके साथ ही उन्होंने कुछ सेलिब्रिटीज पर आरोप लगाया कि वे शो के एपिसोड देखकर फैंस को दूसरों के खिलाफ भड़काते हैं.
प्रिंस नरूला ने दिया जवाब
दिव्या के आरोपों के बाद प्रिंस नरूला ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने शो The 50 का एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि जो लोग कहते हैं कि उनके पास एपिसोड देखने का समय नहीं है, वे बिना देखे बातें कैसे कर रहे हैं.
प्रिंस ने कैप्शन में लिखा -जो लोग बोल रहे हैं कि आपके पास एपिसोड देखने का टाइम है, तो बहन अगर आप शो नहीं देख रही थीं तो पांच एपिसोड के बाद बिना देखे कैसे गेस कर लिया फर्क बस इतना है कि आपके लिए शो रिश्तों से बढ़कर था. मैंने डॉमिनेट किया है, लेकिन शो को… आपको नहीं.
कैसे शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब प्रिंस नरूला ने एक वीडियो में दिव्या की शो में परफॉर्मेंस की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि दिव्या ने घर में रहते हुए सिर्फ एक टास्क में हिस्सा लिया था.प्रिंस ने यह भी दावा किया कि दिव्या ने उन्हें पहले भाई कहा था और उम्मीद की थी कि वह उन्हें गेम में बचाएंगे, लेकिन बाद में उन्होंने दूसरे ग्रुप के साथ गठबंधन कर लिया.
‘The 50’ का संभावित विनर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिव ठाकरे इस शो के विनर बन चुके हैं. बताया जा रहा है कि मिस्टर फैजू रनर-अप और कृष्णा श्रॉफ दूसरे रनर-अप रहे हैं.टॉप-5 फाइनलिस्ट में शिव ठाकरे, फैजू, रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ और विक्रांत कक्कड़ के नाम सामने आए हैं. शो का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च को कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment