Search

 
 
 

प्रिंस के 2 पेग तंज पर भड़की दिव्या, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

रियलिटी शो ‘द 50 खत्म हो चुका है, जिसमें शिव ठाकरे विजेता बने. हालांकि, शो खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. खासतौर पर दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच की तकरार अब और तेज हो गई है.
 

Lagatar desk : रियलिटी शो ‘द 50 खत्म हो चुका है, जिसमें शिव ठाकरे विजेता बने. हालांकि, शो खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. खासतौर पर दिव्या अग्रवाल और प्रिंस नरूला के बीच की तकरार अब और तेज हो गई है.

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रिंस नरूला ने दिव्या पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें 2 पेग कम पीना चाहिए. इस बयान पर दिव्या अग्रवाल भड़क गईं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर तीखा हमला किया.

दिव्या का पलटवार

दिव्या अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रिंस को निशाने पर लेते हुए लिखा-बड़े हो जाओ, एक बेहतर इंसान बनो, मेरे तथाकथित एक्स भाई.इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट में साफ कहा,मैं किसी के बाप से नहीं डरती

 

विवाद की शुरुआत

इससे पहले दिव्या ने प्रिंस नरूला को दोमुंहा इंसान और दबाव बनाने वाला बताया था. इसके जवाब में प्रिंस ने इंटरव्यू में कहा कि वह दिव्या को अपनी बहन मानते थे, लेकिन वह गेम को सही तरह से समझ नहीं पाईं और गलतफहमी का शिकार हो गई .प्रिंस ने यह भी कहा कि शो के दौरान उन्होंने दिव्या का साथ दिया, लेकिन बाहर आने के बाद दिव्या के बयानों से उन्हें हैरानी हुई.

 

प्रिंस के विवादित बयान

इंटरव्यू में प्रिंस नरूला ने यह भी कहा कि दिव्या देसी ड्रिंक पीकर सच और झूठ में फर्क भूल जाती हैं,जिससे विवाद और बढ़ गया.दिव्या अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रिंस के फैंस उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां दे रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि प्रिंस ने अपने फैंस को भड़काया है, हालांकि इस पर प्रिंस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही