Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल, पीएम मोदी ने खुशी व्यक्त की

 New Delhi :  भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में आधिकारिक रूप से शामिल किये जाने की खबर है. यूनेस्को ने आज बुधवार को यह घोषणा की है. यूनेस्को की  बैठक दिल्ली में आयोजित की  जा रही है. बैठक में 78 देशों से प्रेषित कई नामांकनों पर मंथन किया जा रहा है.  

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली को यूनेस्को की सूची में शामिल किये जाने को लेकर एक्स पर पोस्ट किया, भारत और दुनिया भर के लोग बहुत खुश हैं. दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों से बहुत करीब से जुड़ी हुई है. यह हमारी सभ्यता की आत्मा है.

 

 श्री मोदी ने लिखा, यह रोशनी और सच्चाई का प्रतीक है. यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में दीपावली के शामिल होने से इस त्योहार की ग्लोबल लोकप्रियता और भी बढ़ेगी. प्रभु श्री राम के आदर्श हमें हमेशा रास्ता दिखाते रहें.'

 

अहम बात यह है कि पहली बार भारत अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) के संरक्षण के लिए अंतरसरकारी समिति के सत्र का मेजबान है. समिति के 20वें सत्र का शुभारंभ लाल किले में आठ दिसंबर को किया गया, जो 13 दिसंबर तक चलेगा.

 

आज यूनेस्को ने जैसे ही दीपावली उत्सव को प्रतिष्ठित सूची में शामिल किये जाने की घोषणा की. वंदे मातरम और भारत माता की जय  के नारे आकाश में गूंजने लगे.   

 

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यूनेस्को ने शांति और अच्छाई की जीत की शाश्वत मानवीय अभिलाषा का सम्मान किया है. कहा कि दीपावली भारतीयों के लिए भावनात्मक त्योहार है.

 

उन्होंने कहा, कुम्हारों से लेकर कारीगरों तक लाखों हाथ इस विरासत को जीवित रखते हैं.हमारे बच्चों को राम राज्य और सुशासन के त्योहार दीपावली के बारे में जानना चाहिए. दीपावली को वैश्विक विरासत सूची में शामिल किये जाने के मौके पर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने शहर भर में विशेष कार्यक्रमों के आयोजनों की घोषणा की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही