Search

 
 
 

शीखा रखते हैं, जनेऊ पहनते हैं, नॉन वेज खाते हैं? राम मंदिर सीईओ पद के आवेदकों से पूछे गये सवाल

जानकारी के अनुसार अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रथम पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार को  तीन पूर्वआईएएस अधिकारियों, एक पूर्व आईपीएस अधिकार, चार पूर्व सैन्य अधिकारियों सहित कई उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया.
 

Ayodhya : क्या आप शीखा रखते हैं, क्या आप जनेऊ पहनते हैं, क्या आप नॉन वेज खाते हैं? यह सवाल कल मंगलवार को राम मंदिर के सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया में आवेदकों से पूछे गये हैं. कल 18 में से 13 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया. खबर है कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट राजेश पांडेय भी उम्मीदवार के रूप में शामिल हुए. 

 

जानकारी के अनुसार अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रथम पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार को  तीन पूर्व आईएएस अधिकारियों, एक पूर्व आईपीएस अधिकार, चार पूर्व सैन्य अधिकारियों सहित कई उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया.

  

सूत्रों के अनुसार सभी उम्मीदवारों से उनकी धार्मिक आस्था  सहित अन्य मुद्दों पर सवाल-जवाब किये गये. भगवान राम में कितनी आस्था है, जनेऊ पहनते हैं, शाकाहारी भोजन, शराब पीने सहित हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों के बारे में उम्मीदवारों से जवाब मांगे गये.  

 

सूत्रों की मानें तो उम्मीदवारों से यह भी पूछा गया कि क्या वे हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कपड़े पहनने में सहज होंगे. जिन लोगों का कल साक्षात्‍कार हुआ, उनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय, जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश चंद्र शामिल थे. जानकारी के अनुसार पूर्व आईएएस अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा और समीर पांड्या भी सीईओ बनने की दौड़ में शामिल हैं. 

 

सूत्रों के अनुसार  साक्षात्कार समिति इन 18 आवेदकों में से तीन नामों का सलेक्शन कर मंदिर ट्रस्ट को भेजेगी. ट्रस्ट किसी एक नाम पर मुहर लगायेगा. समिति में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हवारे शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही