Search

 
 
 

Giridih News: प्रेम प्रसंग में डॉक्टर ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

जिला के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मंझलाडीह सरंडा गांव में एक डॉक्टर पर स्थानीय युवक को गोली मारने का आरोप लगा है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है.
 

Giridih: जिला के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मंझलाडीह सरंडा गांव में एक डॉक्टर पर स्थानीय युवक को गोली मारने का आरोप लगा है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है.

 

Uploaded Image

नीरज शर्मा की फाइल फोटो

 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवक नीरज शर्मा को डॉक्टर उमेश प्रसाद की बेटी ने कथित तौर पर अपने घर बुलाया था. इसी दौरान प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद डॉक्टर उमेश प्रसाद ने युवक पर गोली चला दी. गोली लगने से नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

 

फायरिंग की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद भरकट्टा ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही