Search

 
 
 

औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 17 फरवरी से

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के तहत विभिन्न व्यवसायों के लिए अल्प सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) का कार्यक्रम जारी कर दिया है.
 

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के तहत विभिन्न व्यवसायों के लिए अल्प सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) का कार्यक्रम जारी कर दिया है.

 

आयोग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, प्रमाण पत्रों की जांच 17 फरवरी 2026 को की जाएगी. यह प्रक्रिया JSSC कार्यालय रांची में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पहली पाली में संपन्न होगी.

 

यदि कोई अभ्यर्थी किसी वैध कारण से 17 फरवरी को उपस्थित नहीं हो पाता है, तो उसे 20 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर दिया जाएगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस तिथि के बाद कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा और अनुपस्थित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.

 

आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे दस्तावेज जांच शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले जांच स्थल पर उपस्थित हों. अभ्यर्थियों को अपने साथ परीक्षा का प्रवेश पत्र, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र व अंक पत्र, आरक्षण एवं स्थानीयता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), खेलकूद कोटा, दिव्यांगता या भूतपूर्व सैनिक से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), सभी की मूल प्रति, एक स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाने होंगे.

 

JSSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाना अंतिम चयन की गारंटी नहीं है. रिक्तियों की स्थिति के आधार पर आयोग भविष्य में अन्य अभ्यर्थियों को भी प्रमाण पत्रों की जांच के लिए आमंत्रित कर सकता है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी तरह की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही