Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: पहले दिन 70 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

Ranchi: सात वर्षों के बाद हो रहे झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है. नामांकन के पहले दिन 70 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ डोरंडा स्थित स्टेट बार काउंसिल ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा.
 

Ranchi: सात वर्षों के बाद हो रहे झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है. नामांकन के पहले दिन 70 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ डोरंडा स्थित स्टेट बार काउंसिल ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा. 


नामांकन के लिए प्रत्याशी एक प्रस्तावक और एक समर्थक के साथ चीफ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पहुंचे थे. चीफ रिटर्निंग ऑफिसर के साथ असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत जिला जज आलोक दुबे और शिवनारायण सिंह उपस्थित थे. उन्होंने नामांकन के दौरान चीफ रिटर्निंग ऑफिसर को सहयोग किया. 


नामांकन समाप्त होने के बाद के चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि आज 70 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराया कल नामांकन का आखिरी दिन है. आज नामांकन करने वालों में  स्टेट बार काउंसिल के निवर्तमान चेयरमैन राजेंद्र कृष्ण, निवर्तमान वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, बीसीआई सदस्य प्रशांत कुमार सिंह के अलावा सरकार के वरीय स्थाई सलाहकार अशोक कुमार यादव, रामसुभग सिंह आदि शामिल थे.


अशोक कुमार यादव के साथ बड़ी संख्या में समर्थक स्टेट बार काउंसिल पहुंचे थे. नामांकन का कार्य शाम 4:30 बजे तक चला. सबसे अंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता महेश तिवारी ने अपना नामांकन भरा.  इस चुनाव में झारखंड के कुल 25001 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान 12 मार्च को सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जाएगा. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 13 फरवरी को और 14 फरवरी उम्मीदवारों की सूची जारी होगी. 


नाम वापसी के बाद अंतिम सूची 18 फरवरी को जारी होगी. इस बार काउंसिल के लिए 25 पदों में से 23 पदों पर चुनाव हो रहा है. जिसमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य शामिल हैं. दो पद मानोनयन के आधार पर चुने जाएंगे. पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए 7 सीटें आरक्षित की गई हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही