Search

 
 
 

रांची: किन्नरों से मारपीट व पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में दो आरोपी अरेस्ट

राजधानी के कचहरी चौक के पास बीती रात करीब 3 बजे मारपीट की घटना के बाद पुलिस और आरोपियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.
 

Ranchi: राजधानी के कचहरी चौक के पास बीती रात करीब 3 बजे मारपीट की घटना के बाद पुलिस और आरोपियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पुलिस के अनुसार, दो युवकों द्वारा किन्नरों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले किन्नरों के साथ मारपीट की और फिर बोलेरो वाहन से उन्हें कुचलने की कोशिश की. विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों के साथ भी हाथापाई की गई. घटना के बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने पीछा किया, इस दौरान आरोपियों ने पुलिस वाहन को भी टक्कर मारने का प्रयास किया.


मांडर थाना क्षेत्र के बरकी गांव की ओर भागते समय पुलिस ने नाकेबंदी कर बोलेरो (नंबर JH01FD-5302) को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने वाहन तेज गति से चलाते हुए पुलिसकर्मियों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिसमें एक होमगार्ड जवान घायल हो गया. 


स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली वाहन की आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति को लगी. बाद में घायल को अस्पताल भेजा गया.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरफान अंसारी (30 वर्ष) और इस्तियाक अंसारी (25 वर्ष), निवासी नगड़ी थाना क्षेत्र रांची के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार इस्तियाक अंसारी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही