Search

 
 
 

पारा मेडिकल कर्मियों की भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों की जांच 14 अक्टूबर से

Ranchi News: अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले जांच केंद्र पर पहुंचना होगा. प्रमाण पत्रों की जांच के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में दर्ज जानकारी के अनुसार सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति, स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति और हाल में खिंचाई गई दो पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो लेकर आना होगा.
 
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय
  • पहले राउंड के लिए 33 अभ्यर्थियों की सूची जारी
  • 22 अक्टूबर को मिलेगा दूसरा मौका
  • जांच के लिए बुलाना अंतिम चयन नहीं

Ranchi News: झारखंड की जेलों में पारा चिकित्सा कर्मियों की भर्ती के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से की जाएगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय, कालीनगर, चाय बागान, नामकुम, रांची में होगी. पहले दिन 33 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया गया है.

इसे भी पढ़ें: 

अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले जांच केंद्र पर पहुंचना होगा. प्रमाण पत्रों की जांच के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में दर्ज जानकारी के अनुसार सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति, स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति और हाल में खिंचाई गई दो पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो लेकर आना होगा.

 

अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रवेश पत्र, शैक्षणिक योग्यता से जुड़े प्रमाण पत्र और अंकपत्र साथ लाने होंगे. इसके अलावा, लागू होने पर आरक्षण से संबंधित जाति, आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, खेलकूद कोटा, भूतपूर्व सैनिक और झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रित होने से जुड़े प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे.

 

जो अभ्यर्थी 14 अक्टूबर को प्रमाण पत्रों की जांच में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें 22 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक और मौका दिया जाएगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त अवसर नहीं मिलेगा और उनकी अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है.

 

आयोग ने साफ किया है कि प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाए जाने का मतलब अंतिम चयन होना नहीं है. जरूरत पड़ने पर जारी सूची में शामिल नहीं किए गए अन्य अभ्यर्थियों को भी दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जा सकता है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही