Search

 
 
 

JSSC में प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षकों का दस्तावेज सत्यापन 18 फरवरी को

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा–2023 (PGTTCE-2023) के तहत चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा–2023 (PGTTCE-2023) के तहत चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. यह प्रक्रिया आयोग कार्यालय, कैलिंगनगर, चाय बागान, नामकुम, रांची में संपन्न होगी.

 

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह दस्तावेज सत्यापन दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली सुबह 11:00 बजे से 1:30 बजे तक तथा दूसरी पाली 2:30 बजे से 5:00 बजे तक निर्धारित है. अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी निर्धारित पाली से कम से कम एक घंटा पूर्व जांच स्थल पर उपस्थित हों.

 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए विभिन्न विषयों के कुल सैकड़ों अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जिनके रोल नंबर आयोग द्वारा सूचीबद्ध किए गए हैं. अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों के अनुरूप सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति, एक स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति तथा हाल ही में खींचे गए दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि को अनुपस्थित रहने या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है. वहीं, 18 फरवरी 2026 को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को 24 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक 2 अंतिम अवसर दिया जाएगा.

 

इसके बाद कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय-समय पर JSSC की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही