Search

 
 
 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मुझे यह पोप पसंद नहीं, मैं उनका प्रशंसक नहीं हूं

अमेरिकी राष्ट्रपति पोप लियो XIV को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. मुझे लगता है कि उन्हें अपराध पसंद है. ट्रंप ईरान के संदर्भ में बोल रहे थे.
 

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोप लियो XIV को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. मुझे लगता है कि उन्हें अपराध पसंद है. ट्रंप ईरान के संदर्भ में बोल रहे थे.

 

 

दरअसल ईरान के साथ जंग और पाकिस्तान में आयोजित बातचीत फैल होने के बाद ईसाइयों के धर्मगुरु पोप लियो XIV ने अमेरिकी ट्रंप की गंभीर आलोचना की है. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति उन पर बरस पडे.

 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पोप पर तीखा पलटवार किया.  विदेश नीति, ईरान और अमेरिका के घरेलू मुद्दों पर पोप के विचारों की तीखी आलोचना भी की.  ट्रंप ने लिखा, पोप लियो अपराध के मामले में कमजोर हैं.  

 

ट्रंप ने लिखा, विदेश नीति मामलों मे पोप लियो बहुत बुरे हैं. साथ ही ट्रंप ने एक एआई तस्वीर शेयर की है जिसमें मवह यीशू मसीह की तरह से नजर आ रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि मुझे ऐसा पोप पसंद नहीं है जो यह कहता हो कि परमाणु हथियार रखना ठीक है. ट्रंप ने पोप लियो के हालिया युद्ध-विरोधी बयानों पर पलटवार करते हुए यह बात कही.  

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा पोप नहीं चाहिए जो यह कहता हो  शहरों में अपराध करना ठीक है. मुझे यह पसंद नहीं है. इस क्रम में कहा कि वे पोप लियो ते बड़े प्रशंसक नहीं हैं. तंज कसते हुए कहा कि वह बहुत ही उदारवादी व्यक्ति है.

 

वह ऐसे इंसान हैं जो अपराधो को रोकने में विश्वास नहीं रखते. मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो यह मानता हो कि ईरान के पास परमाणु हथियार होना जायज है. मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो यह मानता हो कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला करना भयानक है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही