Search

 
 
 

डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया, सीजफायर का उल्लंघन जारी रहा, तो अंजाम ईरान का खात्मा होगा

ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास 20 लाख बैरल कच्चे तेल से लदे पनामा के टैंकर पर ड्रोन हमला किये जाने के बाद पश्चिम एशिया फिर सुलग उठा है.
 

Washington :  ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास 20 लाख बैरल कच्चे तेल से लदे पनामा के टैंकर पर ड्रोन हमला किये जाने के बाद पश्चिम एशिया फिर सुलग उठा है.

 


ड्रोन हमले के बाद अमेरिकी विमानों ने ईरान के मिसाइल सेंटरों, ड्रोन गोदामों के साथ तटीय राडार सिस्टम को बमबारी कर नेस्तनाबूद कर दिया. दूसरे दिन भी अमेरिकी सैन्य विमानों ने ईरान के ठिकानों पर बमबारी की है. 

 


ड्रोन हमले से गुस्साये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकाते हुए कहा कि अगर ईरान ने सीजफायर का उल्लंघन करना जारी रखा, तो उसका पूरा वजूद हम खत्म कर देंगे.

 


ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट पर  संदेश जारी ईरान को चेताया है. अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान समझौते की शर्त तोड़ा रहा है, जिसके कारण सैन्य कार्रवाई की गयी है.


 

ट्रंप ने लिखा, अमेरिकी विमानों ने सीजफायर तोड़ने की वजह से ईरान के ठिकानों पर दोबारा हमला किया है.  ईरान चेच जाये, नहीं तो अमेरिका के लिए शांति से बात करना संभव नहीं होगा. अगर अमेरिका को विवश किया गया तो इसका अंजाम ईरान का खात्मा होगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही