Search

 
 
 

1800 गांवों में डोर टू डोर हेल्थ सर्वे शुरू, कोरोना संक्रमितों को किया जाएगा चिह्नित

 

Jamshedpur: शहरी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में तेजी से संक्रमण फैल रहा है. जिले के सभी गांवों में काफी संख्या में बीमार लोग पाए जा रहे हैं. मरीजों में कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार से डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया है. इसके तहत गांव के घर-घर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच रही है. सहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं की टीम ने शुक्रवार को जमशेदपुर शहर ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर सर्वे शुरू कर दिया है.

24 जून को डीसी को सौंपी जाएगी सर्वे रिपोर्ट

सर्वे जिले के विभिन्न प्रखंड के 1800 से ज्यादा गांवों में शनिवार तक चलेगा. सर्वे के दौरान 40 वर्ष से ज्यादा लोगों की सूची बन रही है. इस दौरान एक फॉर्म भी भरा जा रहा है.  सर्वे पूरा होने के बाद  24 जून को जिले भर की सर्वे जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी.

आंगनबाड़ी केंद्रों में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की भी जांच

सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद ने बताया कि सर्वे के बाद 23 जून तक आंगनबाड़ी समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों की जांच मेडिकल टीम करेगी. उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकने एवं लोगों को बचाव का उपाय बताने के लिए सर्वे व जांच का आदेश उपायुक्त ने दिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही