Search

 
 
 

महंगाई की दोहरी मार : अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, CNG भी हुई महंगी

देश में आम जनता पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी चीजों की कीमतों में इजाफा होने लगा है. अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. वहीं दूसरी ओर CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. नई दरें गुरुवार, 14 मई से लागू हो गई हैं.
 

Lagatar Desk :  देश में आम जनता पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी चीजों की कीमतों में इजाफा होने लगा है. अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. वहीं दूसरी ओर CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. नई दरें गुरुवार, 14 मई से लागू हो गई हैं. 

 

मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

मदर डेयरी ने विभिन्न वेरिएंट के दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की है. ताजा बदलाव के बाद अब पैकेट वाले फुल क्रीम दूध की कीमत 72 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं पैकेज्ड टोंड मिल्क की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 60 कर दी गई है.

 

जबकि डबल टोंड दूध की कीमत बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो गई है. गाय के दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 62 प्रति लीटर कर दी गई है. कंपनी का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पादन लागत, ऑपरेशनल खर्च और सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव के कारण कीमतों में संशोधन करना पड़ा है. 

 

अमूल ने भी बढ़ाए थे दाम

इससे पहले बुधवार देर शाम अमूल दूध ने भी दूध के दाम 2 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया था. ताजा बदलाव के बाद अमूल Buffalo मिल्क की कीमत 73 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 75 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

 

इसी तरह अमूल गोल्ड 67 रुपये प्रति लीटर की जगह 69 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा 55 रुपये की जगह 57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कंपनी के अनुसार, पश्चिम एशिया संकट के कारण इनपुट कॉस्ट और सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे दूध उत्पादन महंगा हो गया है. इसी वजह से कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है. 
 

CNG की कीमतों में भी इजाफा

दूध के बाद अब CNG भी महंगी हो गई है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई में CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है. नई कीमत लागू होने के बाद अब मुंबई में CNG की कीमत 82 रुपये से बढ़कर 84 रुपये प्रति किलो हो गई है. 

 

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

कंपनी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है. इसके कारण कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उछाल, सप्लाई चेन में बाधा और गैस खरीद लागत में वृद्धि है. इन सबका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही