Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में डबल मर्डर, पुलिस कार्यालय के पीछे महिला व बच्ची का शव बरामद

दुमका से बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थित पुलिस कार्यालय के पीछे से महिला (30 वर्षीय) और बच्ची (छह वर्षीय) का शव मिला है. इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
Advertisement
Advertisement

Dumka :  दुमका से बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थित पुलिस कार्यालय के पीछे से महिला (30 वर्षीय) और बच्ची (छह वर्षीय) का शव मिला है. इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

 

मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा

बताया जा रहा है कि सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों और राहगीरों ने गांधी मैदान के समीप दो शवों को देखा. शव मिलने की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई. 

 

सूचना मिलते ही दुमका पुलिस मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की दी और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. 

 

सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है और वह अक्सर अपनी बच्ची के साथ इसी इलाके में घूमती थी. लोगों का कहना है कि एक दिव्यांग युवक भी कई बार उनके साथ नजर आता था. पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है.

 

कुछ लोगों का कहना है कि किसी विवाद या आपसी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया होगा. हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का सही कारण 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा.  फिलहाल संदिग्ध की तलाश जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही