Search

 
 
 

लोहरदगा में डबल मर्डर : अवैध संबंध के शक में पत्नी और उसके प्रेमी की टांगी से काटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Lohardaga :  मिली जानकारी के अनुसार, पूजा देवी (28) और रोहित लहेरी की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी. बताया जाता है कि रविवार को रोहित पूजा से मिलने उसके घर कुंबा टोली पहुंचा था. इसी दौरान देर रात आरोपी पति सोनू लहेरी ने दोनों को घर के बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इससे वह आपा खो बैठा और गुस्से में आकर घर में रखी टांगी से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
 
भंडरा पुलिस मामले की जांच करते हुए

Lohardaga :  जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के कुंबा टोली बस्ती में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. रविवार देर रात पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से काटकर हत्या कर दी. मृतकों की पहचान पूजा देवी (28) और रोहित लहेरी (बाढ़, पटना निवासी) के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सोनू लहेरी को गिरफ्तार कर लिया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

मिली जानकारी के अनुसार, पूजा देवी (28) और रोहित लहेरी की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी. बताया जाता है कि रविवार को रोहित पूजा से मिलने उसके घर कुंबा टोली पहुंचा था. इसी दौरान देर रात आरोपी पति सोनू लहेरी ने दोनों को घर के बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.

 

इससे वह आपा खो बैठा और गुस्से में आकर घर में रखी टांगी से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर भंडरा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

 

इस संबंध में भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों की हत्या सोनू लहेरी ने ही की है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही