Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Double XL का शानदार टीजर रिलीज, बॉडी शेमिंग करने वालों की क्लास लगाती नजर आयीं सोनाक्षी-हुमा

LagatarDesk : बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म डबल एक्सएल (Double XL) का लोग बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं. अब जाकर फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. सतराम के डायरेक्शन पर बनी इस फिल्म का टीजर 30 सेकंड का है. टीजर में दोनों एक्ट्रेस ओवर वेट नजर आ रही हैं. हालांकि इस बात का उन्हें कोई गम नहीं है. टीजर में दोनों एक्ट्रेसेस बॉडी शेमिंग करने वालों की क्लास लगाती नजर आ रही हैं. फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इसको देखकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गयी है. दोनों एक्ट्रेसस ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

टीजर देखकर दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा

डबल एक्सएल फिल्म के टीजर की शुरुआत एक सीटी के साथ होती है. जहां बेंच पर सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी बैठी रहती हैं. हुमा, सोनाक्षी से कहती हैं कि कैसे ओवरसाइज्ड कुर्ते के भीतर की चर्बी को दुनिया देख लेती है. भले ही आप कितना भी अपना पेट अंदर घुसेड़ लो. ससुरी जींस हमेशा जांघ पर आकर अटक जाती है. आगे हुमा को सोनाक्षी कहती हैं कि लड़कों की डिमांड तो और भी अजीब होती है. उन्हें बड़ी ब्रा और पतली कमर चाहिए. तुमसे अगर कुछ छोटा-बड़ा मांग लिया, तो कहां जाओगे तुम. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-sticks-to-his-stand-said-in-kerala-he-will-not-become-congress-president/">राहुल

गांधी अपने रुख पर कायम, केरल में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे, बोले, भारत जोड़ो यात्रा विचारों पर आधारित है…

बॉडी शेमिंग पर बनी है फिल्म

‘डबल एक्सएल’ फिल्म की शूटिंग ज्यादातर भारत और यूके में की गयी है. इसमें दो प्लस-साइज महिलाओं को दिखाया गया है. एक महिला जो उत्तर प्रदेश से ह. वहीं दूसरी अर्बन न्यू दिल्ली से रहती है. दोनों एक ऐसे समाज से हैं जहां उन्हें अक्सर एक महिला के रूप में उनकी साइज के साथ सुंदरता या आकर्षण के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है. बता दें कि बॉडीवेट जैसे स्टीरियोटाइप सवाल आज भी हमारे समाज में बहुत ही मजाकिया तरीके से लोगों को परेशान करते आये हैं. इसे भी पढ़ें : विप्रो">https://lagatar.in/wipro-fired-300-employees-said-chairman-moonlighters-have-no-place-in-the-company/">विप्रो

ने 300 कर्मचारियों को निकाला, बोले चेयरमेन, मूनलाइटिंग करने वालों की कंपनी में कोई जगह नहीं

इस फिल्म के लिए दोनों ने बढ़ाया 15-20 किलो वजन

बता दें कि इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने जबर्दस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है. उन्होंने इस फिल्म के लिए 15-20 किलो वजन भी बढ़ाये हैं, ताकि वो अपने किरदार को वास्तविक रूप दे सकें. जहीर इकबाल ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि फिल्म के लिए दोनों बस खाते जा रहे हैं. कुल मिलाकर ऐसा होता था कि एक्शन, कट और बर्गर लाओ. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-assembly-petition-committee-conducted-surprise-inspection-of-karma-medical-college-accused-the-executive-engineer/">कोडरमा:

विधानसभा याचिका समिति ने कर्मा मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, कार्यपालक अभियंता पर लगा आरोप

14 अक्टूबर को रिलीज होगी ये फिल्म

फिल्म गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज के जरिए टी-सीरीज फिल्म्स के सहयोग से बनी है. ‘डबल एक्सएल’ एक वाकाओ फिल्म्स, एलेमेन3 एंटरटेनमेंट और रिक्लाइनिंग सीट्स सिनेमा प्रोडक्शन है. फिल्म को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा के साथ जहीर इकबाल, महत राघवेंद्र भी नजर आयेंगे. ‘डबल एक्सएल’ 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-stone-mines-owner-told-ed-pankaj-mishra-collected-15-lakhs-for-mining-permission/">साहिबगंज

स्टोन माइंस मालिक ने ईडी को बताया : पंकज मिश्रा ने माइनिंग इजाजत के लिए 15 लाख की उगाही की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही