Search

 
 
 

डॉ. अभय सागर मिंज को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो से की मुलाकात

जनजातीय और स्वदेशी अध्ययन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ.. अभय सागर मिंज को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड के लिए चुना गया है. इस उपलब्धि के बाद डॉ. मिंज ने झारखंड विधानसभा पहुंचकर अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से शिष्टाचार मुलाकात की.
 

Ranchi: जनजातीय और स्वदेशी अध्ययन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ.. अभय सागर मिंज को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड के लिए चुना गया है. इस उपलब्धि के बाद डॉ. मिंज ने झारखंड विधानसभा पहुंचकर अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से शिष्टाचार मुलाकात की.

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. अभय सागर मिंज को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य और समाज के लिए गर्व की बात है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

 

जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार 15 मई 2026 को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रदान किया जाएगा. यह सम्मान बागमती यूनेस्को क्लब द्वारा दिया जा रहा है, जो विश्वभर में हाशिए पर पड़े समुदायों के सशक्तिकरण और उनकी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए काम करने वाले विद्वानों को सम्मानित करता है.

 

डॉ. अभय सागर मिंज को यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों, आदिवासी समुदायों के उत्थान के प्रति समर्पण और समाज में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए चुना गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही