Search

 
 
 

रिश्वत मामले में गिरफ्तार अमीन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, आदेश 24 को

रिश्वत मामले में गिरफ्तार अमीन गणेश महतो की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. इसके बाद एसीबी कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया. कोर्ट 24 मार्च को अपना आदेश देगी. बता दें कि सिल्ली अंचल कार्यालय में अमीन गणेश महतो कार्यरत था.
 

Ranchi : रिश्वत मामले में गिरफ्तार अमीन गणेश महतो की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. इसके बाद एसीबी कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया. कोर्ट 24 मार्च को अपना आदेश देगी. बता दें कि सिल्ली अंचल कार्यालय में अमीन गणेश महतो कार्यरत था.

 

जमीन की मापी और नक्शा तैयार करने के एवज में आरोपी अमीन ने वासुदेव महतो से रिश्वत की मांग की थी. जिसकी शिकायत वासुदेव ने एसीबी से की थी. एसीबी ने मामले का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाकर उसे 8000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही