Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विश्वविद्यालय आइक्यूएसी के नए निदेशक बने डॉ. एके डेल्टा

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (IQAC) के नए निदेशक के रूप में डॉ. एके डेल्टा ने आज पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार ग्रहण के अवसर पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया.

आईक्यूएसी के पूर्व निदेशक डॉ. सुदेश कुमार साहु ने डॉ. डेल्टा को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. डॉ. एके डेल्टा वर्तमान में पीजी केमिस्ट्री विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं.

इस अवसर पर डॉ. सुदेश कुमार साहु, डॉ. शिप्रा, केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. विनोद कुमार महतो, डॉ. किशोर सुरीन, डॉ. समीर लकड़ा, सुमन और फरहान सहित अन्य शिक्षकों व कर्मियों ने नव नियुक्त निदेशक का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही