Search

 
 
 

डॉ अंबेडकर ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया: उपायुक्‍त

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अंबेडकर जयंती के मौके पर विवेकानंद पार्क, चन्दनदीह में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी.
 

Latehar :  उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अंबेडकर जयंती के मौके पर विवेकानंद पार्क, चन्दनदीह में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी.उपायुक्त ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को स्मरण किया और कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्‍होने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया. उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में प्रेरित करते हैं. 

 

उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में समरसता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया.उन्होंने कहा कि शिक्षा, जागरूकता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान ही एक सशक्त और विकसित समाज की आधारशिला है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. 

 

इस मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला उप निवार्चन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला समाज कल्‍याण पदाधिकारी अलका हेंब्रोम, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, नगर प्रबंधक जया लक्ष्‍मी भगत, राजकुमार वर्मा, लेखापाल राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही