Search

 
 
 

RU में डॉ. आनंद कुमार ठाकुर को छात्र कला एवं संस्कृति निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

Ranchi News: विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटीज एक्ट, 2026 की धारा 36 के तहत कुलपति ने यह नियुक्ति की है. डॉ. आनंद कुमार ठाकुर को यह जिम्मेदारी अगले आदेश तक सौंपी गई है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आनंद कुमार ठाकुर को स्टूडेंट आर्ट एंड कल्चर, रांची विश्वविद्यालय के निदेशक (प्रभारी) के पद पर नियुक्त किया है.

 

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटीज एक्ट, 2026 की धारा 36 के तहत कुलपति ने यह नियुक्ति की है. डॉ. आनंद कुमार ठाकुर को यह जिम्मेदारी अगले आदेश तक सौंपी गई है.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि छात्र कला एवं संस्कृति निदेशक (प्रभारी) का यह दायित्व उनके जूलॉजी विभाग में नियमित शिक्षण कार्य के अतिरिक्त होगा. नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही