Search

 
 
 

DVC तुबेद कोयला खान कार्यालय में मनायी गयी अंबेडकर जयंती

शहर के डीवीसी तुबेद कोयला खान, परिसर में मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर  की 135वीं जयंती बड़े पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई.
 

Latehar: शहर के डीवीसी तुबेद कोयला खान, परिसर में मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर  की 135वीं जयंती बड़े पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (खनन) व परियोजना प्रधान अरविन्द कुमार ठाकुर, वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) एस.डी.सिंह, प्रबंधक (खनन) प्रतीक लामा, अमित चक्रपाणि, शैलेन्द्र कुमार, जय प्रकाश, प्रबंधक (मानव संसाधन) रवि प्रकाश तिवारी व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने संविधान निर्माता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया. 

 

 

मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहब के  जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं. समारोह में परियोजना प्रधान ने सभी कर्मचारियों से डॉ अंबेडकर  के आदर्शों-शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो  को अपने जीवन में अपनाने  और एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान करने की अपील की. कार्यक्रम में सभी लोगों को बाबा साहब के जीवन से संबंधित विडियो दिखाया गया और उनके विचारों से अवगत कराया गया.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही