Search

रिम्स के कार्यकारी निदेशक बने डॉ. दीपेश कुमार सिन्हा, पदभार ग्रहण किया

Ranchi : रिम्स में नेतृत्व परिवर्तन के बीच संस्थान की कमान अब वरिष्ठ चिकित्सक और डीन प्रो. डॉ. दीपेश कुमार सिन्हा के हाथों में आ गई है. राज्य सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद उन्होंने रिम्स के कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाल लिया है.
 
इसे भी पढ़ें...

पूर्व निदेशक प्रो. डॉ. राज कुमार के इस्तीफे के बाद सरकार ने डॉ. सिन्हा को यह जिम्मेदारी सौंपी है. लंबे समय से रिम्स से जुड़े रहे डॉ. सिन्हा को संस्थान के शैक्षणिक, चिकित्सकीय और प्रशासनिक ढांचे की गहरी समझ रखने वाला अधिकारी माना जाता है.

रिम्स के पूर्व छात्र रहे डॉ. सिन्हा ने यहीं से एमबीबीएस और एमएस (सर्जरी) की पढ़ाई पूरी की है. अपने सेवा काल में उन्होंने सर्जरी विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष, चिकित्सा अधीक्षक, रिम्स के प्रथम पीआरओ, डीडीओ और डीन समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है.

संस्थान में विभिन्न जिम्मेदारियों का अनुभव रखने वाले डॉ. सिन्हा ऐसे समय में कार्यकारी निदेशक बने हैं, जब रिम्स कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और स्वास्थ्य सेवा संबंधी चुनौतियों से गुजर रहा है. ऐसे में उनसे संस्थान की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने की उम्मीद की जा रही है.

पदभार ग्रहण करने के बाद रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ चिकित्सकों और विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही