Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ इरफान अंसारी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से की मुलाकात

 Ranchi  :  झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि आज मुझे कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ.  

इरफान अंसारी ने कहा कि इस अवसर पर मैंने उन्हें झारखंड के अंसारी बुनकरों द्वारा तैयार किया गया हस्तनिर्मित अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.  यह अंगवस्त्र न केवल एक सम्मान का प्रतीक है, बल्कि झारखंड की समृद्ध बुनाई परंपरा और अंसारी समुदाय की पीढ़ियों से चली आ रही उत्कृष्ट कला का प्रतीक भी है.

 

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सह प्रभारी के प्रयासों की सराहना की

 

डॉ इरफान ने कहा कि मैंने इस मुलाकात में झारखंड में एआईसीसी प्रभारी के राजू और  सह-प्रभारी वेल्ला प्रसाद के अथक प्रयासों की भी सराहना की, जिनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और ऊर्जा देखने को मिल रही है. वे लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और संगठन को सशक्त बना रहे हैं.  यह संवाद मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक रहा.  मैं झारखंड में और भी उत्साह के साथ जनसेवा के लिए कार्य करता रहूंगा. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही